पंजाब : दुष्कर्म की घटनाओं से जनता में रोष, अब लुधियाना में नाबालिग के साथ पड़ोसी के कुकर्म का मामला

By: Ankur Fri, 02 Oct 2020 12:37:40

पंजाब : दुष्कर्म की घटनाओं से जनता में रोष, अब लुधियाना में नाबालिग के साथ पड़ोसी के कुकर्म का मामला

बीते दिनों से लगातार बलरामपुर गैंगरेप और हाथरस दुष्‍कर्म का मामला सामने आया जिसके बाद जनता में रोष व्याप्त है और देशभर में न्याय के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही हैं। लेकिन कई मामले ऐसे होते हैं जो लोगों के सामने ही नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के लुधियाना में घटित हुआ जहां नाबालिग के साथ पड़ोसी ने कुकर्म किया। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 25 वर्षीय पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पूरे मामले पर लुधियाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रांची में 60 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रांची में 60 साल के मकान मालिक ने किराएदार की 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। बच्ची के माता-पिता अंडे बेचने का काम करते हैं। बुधवार को दोनों बाहर गए हुए थे, इस दौरान ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी दीनानाथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

आजमगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, नहलाकर घर भेजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जीयनपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने बताया कि बच्ची अक्सर पड़ोसी के घर खेलने जाया करती थी। बुधवार को पड़ोस में रहने वाला माशूक बच्ची को फुसलाकर घर से दूर टेंट की दुकान में ले गया। वहीं उसने दरिंदगी की। बाद में घर आकर बेटी के कपड़े भी ले गया। कहा कि वह मेरे घर पर नहाएगी। बच्ची आरोपी के घरवालों से घुली-मिली थी, इसलिए कुछ भी गलत नहीं लगा। जब बच्ची नहाकर वापस आई तो खून से लथपथ थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : ट्रेलर में घुसी कार, थाना प्रभारी सहित 3 लोगों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम

# राजस्थान : जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, योगा सिखाने के बहाने विदेशी लड़कियों से रेप करने वाले फर्जी बाबा को मुंबई से किया गिरफ्तार

# राजस्थान : दिल दहलाने वाला हादसा, 2 साल के मासूम का अपहरण कर चाकुओं से गोदा, झाड़ियों में पड़ी मिली लाश

# बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया

# बिहार / गैंगरेप के बाद लड़के लड़की को पैरों से दबा रहे थे कीचड़ में, ऐसे बची जान; दो आरोपी गिरफ्तार

# हाथरस दुष्‍कर्म केस / ‘पीड़िता का रेप नहीं हुआ लेकिन प्राइवेट पार्ट को पहुंचा नुकसान, हार्ट अटैक से गई जान’, फॉरेंसिक रिपोर्ट में इन बातों का हुआ खुलासा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com